विश्व

प्रिंस चार्ल्स फाउंडेशन ने ओसामा के परिवार से लिए थे 10 करोड़ रुपये, साल 2013 में सौंपी गई रकम

Neha Dani
1 Aug 2022 3:56 AM GMT
प्रिंस चार्ल्स फाउंडेशन ने ओसामा के परिवार से लिए थे 10 करोड़ रुपये, साल 2013 में सौंपी गई रकम
x
उन्होंने कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जबेर अल थानी से 30 लाख अमरीकी डालर स्वीकार किए थे।

ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स द्वारा स्थापित चैरिटेबल फंड ने कुख्यात आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन के परिवार से 2013 में दान स्वीकार किया था। प्रिंस चा‌र्ल्स ने अल कायदा संस्थापक के सौतेले भाई शेख बकर और शफीक बिन लादेन से लंदन में मुलाकात की थी और 10 लाख पाउंड स्वीकार करने पर सहमत हुए थे।

शाही परिवार के कई सलाहकारों ने चा‌र्ल्स को पैसे लेने को लेकर चेताया भी था। चा‌र्ल्स के क्लीयरेंस हाउस ने इस बात से इन्कार किया है कि प्रिंस व्यक्तिगत रूप से फैसले में शामिल थे। क्लीयरेंस हाउस के प्रवक्ता ने कहा, 'प्रिंस आफ वेल्स चैरिटेबल फंड (पीडब्ल्यूसीएफ) ने हमें आश्वस्त किया है कि दान स्वीकार करने में आवश्यक सावधानी बरती गई थी। चैरिटी के ट्रस्टी ने ही दान स्वीकार करने का फैसला लिया था और इसे कुछ और दिखाने का प्रयास गलत है।' फंड के अध्यक्ष इयान चेशायर ने यह भी कहा कि उस समय पांच ट्रस्टियों द्वारा दान पर पूरी तरह से सहमति व्यक्त की गई थी।
प्रिंस आफ वेल्स चैरिटेबल फंड ने कहा कि 2013 में शेख बकर बिन लादेन से दान लेने के बारे में पीडब्ल्यूसीएफ ट्रस्टी ने सावधानी पूर्वक विचार किया था। बता दें कि ओसामा 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में ट्वीन टावर पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। उस हमले में करीब 3000 लोग मारे गए थे। अमेरिका के विशेष बल ने पाकिस्तान में ओसामा को मार गिराया था। बता दें, प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड की स्थापना 1979 में जीवन को बदलने और स्थायी समुदायों का निर्माण करने के लिए की गई थी। यह ब्रिटेन और दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को अनुदान देता है।
73 वर्षीय चार्ल्स को अपने चैरिटी के संचालन के बारे में कई दावों का सामना करना पड़ा है। पिछले महीने संडे टाइम्स ने बताया कि उन्होंने कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जबेर अल थानी से 30 लाख अमरीकी डालर स्वीकार किए थे।

|
Next Story