विश्व

प्रधानमंत्री के व्हाट्सएप चैट्स लीक, पूर्व सीनियर सलाहकार पर लगा आरोप, सामने आए ये मैसेज

jantaserishta.com
17 Jun 2021 12:04 PM IST
प्रधानमंत्री के व्हाट्सएप चैट्स लीक, पूर्व सीनियर सलाहकार पर लगा आरोप, सामने आए ये मैसेज
x

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के व्हाट्सएप चैट्स लीक होने का मामला सामने आया है. इस चैट को बोरिस के ही पूर्व सीनियर सलाहकार रहे डोमिनिक कमिंग्स ने लीक किया है. इस चैट में बोरिस जॉनसन स्वास्थ्य सचिव मैट हेनकॉक की आलोचना करते हुए देखे जा सकते हैं. वही कमिंग्स ने अपने एक लंबे ब्लॉग पोस्ट में ये आरोप लगाया कि मैट हैनकॉक कोरोना काल की असफलताओं को लेकर झूठ बोलते रहे.

कमिंग्स ने एक व्हॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. कमिंग्स के अनुसार, ये स्क्रीनशॉट पिछले साल 26 मार्च का है. इसमें कमिंग्स और बोरिस जॉनसन यूके की कोविड टेस्टिंग क्षमताओं को लेकर बात कर रहे हैं. इस चैट के दौरान बोरिस बेहद निराश हो जाते हैं और कहते हैं कि स्वास्थ्य सचिव मैट से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है.
इसके अलावा पिछले साल ही 27 अप्रैल की एक चैट को भी कमिंग्स ने लीक किया है. इस चैट में बोरिस साफ करते हैं कि उन्हें पीपीई किट्स की जिम्मेदारी मैट हैनकॉक से ले लेनी चाहिए और उनकी जगह ये जिम्मेदारी कैबिनेट ऑफिस मिनिस्टर माइकल गोव को दे देनी चाहिए.
वही इन चैट्स के आधार पर कमिंग्स ने बोरिस पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि मैट हैनकॉक कोरोना काल में टेस्टिंग, पीपीई किट्स और होम केयर को लेकर पूरी तरह असफल साबित हुए और बोरिस ने खुद उसकी कड़ी आलोचना की. इसके बावजूद बोरिस मैट को पद से नहीं हटाया. उनकी लापरवाही के चलते यूके में कई लोगों की जान गंवानी पड़ी है.
वही इन चैट्स के सामने आने के बाद विपक्षी दल के जस्टिन मैडर्स ने बोरिस की आलोचना करते हुए कहा कि 'इन चैट्स से ये साफ है कि सत्ताधारी पार्टी लॉकडाउन और पीपीई किट्स को लेकर लापरवाही बरतती रही जिसके चलते हमने कई लोगों को खो दिया. मुझे समझ नहीं आता कि जब पीएम बोरिस को खुद लगता है कि मैट एक खराब स्वास्थ्य सचिव हैं तो उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी के बीच भी पद से क्यों नहीं हटाया गया? बोरिस जॉनसन और मैट हैनकॉक को इस मामले में जवाब देने की जरूरत है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story