राष्ट्र को आज संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री इमरान खान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद आज राष्ट्र को संबोधित करने का प्लान कैंसिल कर दिया है. वे शाम 7.30 से 8.30 के बीच राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे. उम्मीद जताई जा रही है कि अपने संबोधन के दौरान इमरान इमरजेंसी जैसा कोई चकित करने वाला कदम उठा सकते हैं. इस बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) इमरान खान के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं. उनके साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के डीजी भी मौजूद हैं. आज इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अहम फैसला भी लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





