विश्व

रूस में राष्ट्रपति चुनाव, वोटिंग जारी

Nilmani Pal
15 March 2024 2:02 AM GMT
रूस में राष्ट्रपति चुनाव, वोटिंग जारी
x

रूस। रूस में आज राष्ट्रपति पद के ​चुनाव के लिए वोटिंग है। मतदान की सारी प्र​क्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। लेकिन जो बड़ी बात है वो यह कि रूस के राष्ट्रपति लगातार 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। क्योकि दूर दूर तक उनके विरोधी कहीं भी उन्हें टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आते। चुनाव में पुतिन का ही दबदबा कायम रहने की संभावना है।

हालांकि उनके विरोधी रहे एलेक्सी नवलनी जिनकी कुछ समय पहले मौत हो गई, उनकी विध्वा ने जनता से पुतिन के विरोध में वोट डालने की अपील की है। यूक्रेन से दो साल से चल रही जंग की जद्दोजहद के बीच रूसी राष्ट्रपति चुनावी मैदान में एक बार फिर डटे हुए हैं।

आज 15 मार्च से रूस में प्रेसिडेंट इलेक्शन शुरू हो चुके हैं, जो कि तीन दिन तक यानी 17 मार्च तक चलेंगे। इनमें पुतिन का वापस सत्ता में आना तय माना जा रहा है। पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की।

Next Story