विश्व

यूक्रेन की जनता से राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी का भावुक अपील, हाई अलर्ट पर रूसी परमाणु बल, जानें 10 बड़ी बातें

Renuka Sahu
1 March 2022 2:18 AM GMT
यूक्रेन की जनता से राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी का भावुक अपील, हाई अलर्ट पर रूसी परमाणु बल, जानें 10 बड़ी बातें
x

फाइल फोटो 

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। सीमावर्ती राज्यों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। अब राजधानी कीव की बारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। सीमावर्ती राज्यों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। अब राजधानी कीव की बारी है। इस बीच सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के विशेष आपातकालीन सत्र के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है। इस बीच भारत सरकार लगातार 'ऑपरेशन गंगा' के जरिए अपने छात्रों को वापस ला रही है। चार मंत्रियों को यूक्रेन की सीमावर्ती राज्यों में उनके रेस्क्यू ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही भारत आज अपनी मानवीय सहायतो यूक्रेन को भेजेगा। इसमें दवाईयां भी शामिल हैं।

आइए जानते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध के 10 बड़े अपडेट्स
1- UNGA में रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
यूएनजीए के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोमवार को 193 सदस्यीय निकाय के यूक्रेन पर आपातकालीन विशेष सत्र की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान यूक्रेन के दूत सर्गेई किस्लिट्सिया ने रूसी भाषा में अपना बयान पढ़ा। उन्होंने कहा कि महासभा को वैश्विक सुरक्षा पर मंडराते खतरे के मद्देनजर यह आपातकालीन सत्र बुलाना पड़ा। सर्गेई ने कहा कि महासभा को स्पष्ट तौर पर रूस को अपनी आक्रामकता को रोकने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त तत्काल यूक्रेनी क्षेत्रों से अपनी सेना को हटाना चाहिए।
2- यूक्रेन ने रूस पर बिना उकसावे युद्ध छेड़ने का लगाया आरोप
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कस्लि्स्यिया ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बिना उकसावे के युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए कस्लि्स्यिया सोमवार को कहा, "संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद पहली बार यूरोप के केंद्र में एक पूर्ण युद्ध है। दुनिया में हर कोई जानता है कि रूस ने अकेले इस आक्रमण की शुरुआत की, जिसे अब बेलारूस ने सहायता प्रदान की है।'' उन्होंने कहा, "यह युद्ध उकसाया नहीं गया था, इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने चुना था, जो अभी बंकर में बैठा है। हम जानते हैं कि मई 1945 में बर्लिन में बंकर में बैठे व्यक्ति के साथ क्या हुआ था। इससे पहले कि मैं अपना औपचारिक बयान जारी रखूं, मैं चाहूंगा रूसी में स्विच करने के लिए और हेडफ़ोन पर ऐसा करने के लिए आपको आमंत्रित करना चाहता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप एक मारे गए रूसी सैनिक के स्मार्टफोन के इस स्क्रीन शॉट को पढ़ें। किसी ऐसे व्यक्ति की एक वास्तविक स्क्रीनशॉट है, जो पहले से ही मर चुका है।''
3-जेलेंस्की की पत्नी ने नागरिकों के नाम भावुक पोस्ट किया
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। यूक्रेन के अधिकांश नागरिक जहां अपने घर छोड़कर दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की पहले दिन से ही अपनी मातृभूमि छोड़ने से इनकार कर रहे हैं। उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने भी अपनी पति के साथ यूक्रेन में रहने का फैसला किया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से बात भी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे प्यारे देशवासियों! मैं आज आप सभी को टीवी पर, सड़कों पर, इंटरनेट पर देख रही हूं। मैं आपके पोस्ट और वीडियो देख रही हूं और मुझे गर्व है कि मैं आपके साथ अपने देश की धरती पर रह रही हूं। मुझे फख्र है कि मैं अपने पति और जनता के बीच में हूं।' दूसरी पोस्ट में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर शेयर की।
4-रूस के परमाणु बल हाई अलर्ट पर
यूक्रेन से वार्ता के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने त्रिस्तरीय परमाणु बलों को 'हाई अलर्ट' पर कर दिया है। इससे परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इस बीच, रूस ने 36 देशों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और नाटो शक्तियों के आक्रामक बयानों का हवाला देते हुए रविवार को रूस के परमाणु बलों को 'हाई अलर्ट' पर रखने का आदेश दिया। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा बेलारूस के गोमेल क्षेत्र में रणनीतिक मिसाइल बल, उत्तरी और प्रशांत बेडे की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। तमाम परमाणु मिसाइलें फायरिंग मोड पर ला दी गई हैं। कर्मियों को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है।
5- भारत ने बातचीत का रास्ता चुनने को कहा
संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने हिंसा की तत्काल समाप्ति के लिए भारत का आह्वान दोहराया। उन्होंने सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा, "बातचीत पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।"
6- रूस-यूक्रेन के बीच पहले दौर की वार्ता संपन्न
यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा कि संघर्ष समाप्त करने को लेकर रूस के साथ पहले दौर की वार्ता संपन्न हो गई है और जल्द ही अन्य दौर की वार्ता हो सकती है। हालांकि, वार्ता के दौरान तत्काल किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक सहयोगी ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करीब पांच घंटे तक चली। बेलारूस में रूसी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले व्लादिमीर मेदिंस्की ने कहा कि दोनों पक्षों ने निर्धारित बिंदुओं का पता लगाया है, जिन पर आगे समान स्थिति देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अन्य दौर की वार्ता के लिए सहमति बनी है।
7- भारत मंगलवार को यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता रवाना करेगा
भारत ने सोमवार को यूक्रेन में मानवीय सहायता भेजने का निर्णय लिया। पूर्वी यूरोप के इस देश में रूस के हमले के कारण हजारों लोग सीमावर्ती इलाकों की ओर जा रहे हैं जिससे वहां मानवीय संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा के वास्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को मानवीय सहायता सामग्री भेजी जाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया कि यूक्रेन की सीमाओं पर मानवीय संकट से निपटने के लिए सहायता आपूर्ति की पहली खेप कल भेजी जाएगी।"
9- यूक्रेन ने ईयू में शामिल होने के लिए आवेदन दिया
युद्ध के बीच यूक्रेन ने यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। यूक्रेन ने आवेदन पर सोमवार को हस्ताक्षर किया। वह पश्चिमी देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है। उधर, यूक्रेन-रूस वार्ता का पहला दौर बिना किसी तत्काल समझौते के खत्म हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के आवेदन पर हस्ताक्षर करते हुए खुद की तस्वीर पोस्ट की है। हालांकि यह एक प्रतीकात्मक कदम, जिसे वास्तविकता बनने में वर्षों लग सकते हैं। लंबे समय से पुतिन ने पश्चिम पर यूक्रेन को अपनी तरफ खींचने का आरोप लगा रहे हैं। रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने पुतिन के परमाणु धमकी के बाद युद्ध के पांचवें दिन बैठक की।
10- यूक्रेन पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं : रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंज्या ने सोमवार को महासभा के एक आपातकालीन सत्र में कहा कि यूक्रेन पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है। यूक्रेन का कब्जा हमारी योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन लोगों की रक्षा करना है, जो आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा दुर्व्यवहार और नरसंहार का शिकार हुए हैं।
Next Story