विश्व

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आवेदन पर किए दस्‍तखत, क्‍या यूरोपीय यूनियन में शामिल होगा यूक्रेन?

Gulabi
28 Feb 2022 10:43 PM IST
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आवेदन पर किए दस्‍तखत, क्‍या यूरोपीय यूनियन में शामिल होगा यूक्रेन?
x
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आवेदन पर किए दस्‍तखत
कीव, एजेंसियां। रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बड़ा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्‍की ने यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में शामिल करने के आवेदन पर दस्‍तखत किए हैं। मालूम हो कि यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन पर रूसी हमले का तीखा विरोध किया है। यही नहीं उसने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। यहां तक कि रूसी बैंकिंक सिस्टम को भीी SWIFT से बाहर किए जाने का एलान किया है।
Next Story