विश्व
बंकर में छिपे हो सकते हैं राष्ट्रपति जेलेंस्की, यूक्रेन के पूर्व PM का बयान आया सामने
Nil dhankar
5 March 2022 7:55 AM IST

x
यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री अजारोव ने कहा कि है राष्ट्रपति जेलेंस्की कीव के केंद्र में स्थित एक बंकर में हो सकते हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि ये बंकर इतना मजबूत है कि इस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होगा.
बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है. भारी तबाही के बाद भी दोनों देशों के बीच रार थमती नजर नहीं आ रही. परमाणु हमलों की आहट के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को तमाम अहम फैसले लेकर यूक्रेन समर्थित पश्चिमी देशों को बड़ा इशारा दिया है. रूस ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर को अपने देश में बैन कर दिया है. साथ ही पुतिन ने रूसी सेना के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने को लेकर एक नए कानून पर मुहर लगा दी है. इसके तरह आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है.
Next Story





