विश्व

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एडवर्ड स्नोडेन को दी रूसी नागरिकता

Subhi
27 Sep 2022 12:45 AM GMT
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एडवर्ड स्नोडेन को दी रूसी नागरिकता
x
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी खुफिया ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की। 39 वर्षीय स्नोडेन 2013 में गुप्त फाइलों को लीक करने के बाद अमेरिका से भाग गए थे

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी खुफिया ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की। 39 वर्षीय स्नोडेन 2013 में गुप्त फाइलों को लीक करने के बाद अमेरिका से भाग गए थे और उन्होंने रूस में शरण दी गई थी। अब सोमवार को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश के अनुसार, स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में शामिल रहे, जिन्हें रूस की नागरिकता प्रदान की गई है। यह आदेश एक सरकारी वेबसाइट पर साझा किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के एक पूर्व ठेकेदार स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के विवरण वाले दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है। स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास प्रदान किया गया था। उस समय स्नोडेन ने कहा था कि उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता को छोड़े बिना रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने की योजना बनाई है।

स्नोडेन ने उस समय पूरी दुनिया के सामने अमेरिका की पोल खोल दी थी जब उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के काले चिट्ठे लीक कर दिए थे। उन्होंने NSA के विशाल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निगरानी कार्यों को दुनिया के सामने खोलकर रख दिया था। अमेरिकी अधिकारी वर्षों से चाहते थे कि स्नोडेन जासूसी के आरोपों में आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए अमेरिका लौट आएं। पुतिन के इस कदम को अमेरिका को चिढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।


Next Story