विश्व
अक्टूबर के अंत तक दक्षिण कोरिया जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, चीन के साथ कर सकते हैं बातचीत
jantaserishta.com
4 Oct 2025 1:32 PM IST

x
सोल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण कोरिया जाने दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया का दौरा करने पर विचार कर रहे हैं।
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप एपेक सम्मेलन शुरू होने से पहले दक्षिण कोरिया और चीन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन कर सकते हैं और दक्षिण-पूर्वी शहर ग्योंगजू में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले शिखर सम्मेलन के मुख्य सत्र में शामिल हुए बिना ही लौट सकते हैं।
रिपब्लिकन के एक पदाधिकारी ने योनहाप न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप के 29 अक्टूबर को आने और ग्योंगजू का दौरा करने की उम्मीद है। हालांकि, उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है और दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच अब भी समन्वय किया जा रहा है।"
ट्रंप के 26-28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और उसके बाद जापान के नए प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए रवाना होने की उम्मीद है। राजनयिक पर्यवेक्षकों ने बताया कि जापान में रुकने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के दक्षिण कोरिया जाने की संभावना है, जिससे एक दिवसीय यात्रा की संभावना बढ़ गई है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "29 तारीख को पहुंचने के बाद वह कब रवाना होंगे, इस बारे में अभी कुछ भी निश्चित नहीं है।" अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पहले कहा था कि ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में एक अस्थायी बैठक करेंगे। उन्होंने ट्रंप और चीनी समकक्ष के साथ समानांतर व्यापार वार्ता में "काफी बड़ी सफलता" की उम्मीद जताई है।
इस बीच, सत्तारूढ़ दल के एक अधिकारी ने एपेक शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति ट्रंप की उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात की संभावना को न के बराबर बताया है। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भी पुष्टि की थी कि वह "चार हफ्तों में" चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे। दक्षिण कोरिया 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दक्षिण-पूर्वी शहर ग्योंगजू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।
स्कॉट बेसेंट ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात जो हम देखने जा रहे हैं, वह महीने के अंत में कोरिया में राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ एक अनौपचारिक बैठक है।"
Tagsअक्टूबर के अंत तक दक्षिण कोरिया जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंपराष्ट्रपति ट्रंपदक्षिण कोरियाPresident Trump will visit South Korea by the end of OctoberPresident TrumpSouth Korea
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





