
Russia-Ukraine Crisis: रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है। इसके तहत तीसरी फ्लाइट हंगरी के बुडापेस्ट से 240 नागरिकों को लेकर रवाना हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





