विश्व

गाजा युद्ध मुद्दे पर विवि के प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
18 May 2024 11:25 AM IST
गाजा युद्ध मुद्दे पर विवि के प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा
x
सैन फ्रांसिस्को: कैलिफोर्निया में सोनोमा स्टेट यूनिवर्सिटी (सीएसयू) के प्रेसिडेंट मिंग-तुंग माइक ली ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले ही सीएसयू के अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था।
दरअसल माइक ली ने घोषणा की थी कि संस्थान इजरायल से शैक्षणिक और वित्तीय संबंधों को तोड़ लेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसयू चांसलर मिल्ड्रेड गार्सिया ने कहा कि ली ने उन्हें सेवानिवृत्त होने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है, उन्होंने ली की कार्रवाई को "अवज्ञा" करार दिया और गुरुवार को एक एक्टिंग प्रेसिडेंट नामित किया।
गार्सिया ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "सीएसयू का मिशन उन सभी के लिए एक समावेशी संस्थान नाना है जिनकी हम सेवा करते हैं, न कि एक समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग करना।"
दरअसल विश्वविद्यालय के कैंपस में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन चल रहा था। इसी को लेकर माइक ली ने फिलिस्तीनी समर्थक छात्रों से एक समझौता किया था, जो परिसर में कैंप लगाए हुए थे। उन्होंने बुधवार शाम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सीएसयू लीडर्स की मंजूरी के बिना काम किया।
28 साल तक सैक्रामेंटो स्टेट यूनिवर्सिटी में एडमिनिस्ट्रेटर और बिजनेस प्रोफेसर के रूप में काम करने के बाद माइक ली दो साल से भी कम समय से सोनोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story