भारतीय महिला के साथ शादी करना चाहते थे राष्ट्रपति जो बाइडेन, मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को सुनाया किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की. बैठक में दोनों देशों के रिश्तों, कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों के के बीच काफी हंसी-ठहाके भी हुए. बाइडन ने अपने मुंबई दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वे भारतीय मूल की एक महिला के साथ शादी करना चाहते थे. बाद में बाइडेन कहा कि मुझे बताया गया कि बाइडेन सरनेम के लोग भारत में भी रहते हैं. उन्हें ढूंढ कर मुझसे मिलाया जाए. इस बात पर पीएम मोदी और बाइडेन दोनों नेता हंसने लगे.
जो बाइडेन ने मुलाकात के दौरान कहा कि मुझे लंबे समय से विश्वास है कि अमेरिका-भारत के बीच के संबंध हमें कई वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकते हैं. वास्तव में 2006 में जब मैं उपराष्ट्रपति था, मैंने कहा था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे करीबी देशों में होंगे.
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया कि आज का द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण है. हम इस सदी के तीसरे दशक की शुरुआत में मिल रहे हैं. आपका नेतृत्व निश्चित रूप से इस दशक को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह दशक भारत और अमेरिका के लिए बेहद अहम होने वाला है. भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत दोस्ती के बीज बोए गए हैं. इससे पहले, दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब बाइडन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे. लेकिन, यह पहला मौका है जब बाइडन जनवरी में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी से मिल रहे हैं. दोनों नेताओं, बाइडन और मोदी ने कई बार फोन पर बातचीत की है तथा कुछ ऑनलाइन बैठकों में भी शरीक हुए हैं. इनमें मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी में आयोजित 'क्वाड' की बैठक भी शामिल है. उनके बीच 26 अप्रैल को अंतिम बार टेलीफोन पर बातचीत हुई थी.





