
Angola अंगोला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं। यह उनकी छह-दिवसीय राजकीय यात्रा का पहला पड़ाव है, जिसके बाद वह पड़ोसी देश बोत्सवाना जाएंगी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 8-13 नवंबर तक होने वाली इस दो-देशीय यात्रा को अफ्रीकी क्षेत्र के इन दोनों देशों के साथ सहयोग के नए रास्ते खोलने और साझेदारी बढ़ाने की भारत की कोशिशों का हिस्सा बताया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह इन देशों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा है।
अंगोला की राजधानी लुआंडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
यहां अगले तीन दिनों के दौरान, राष्ट्रपति कई हाई-लेवल मीटिंग्स करेंगी, जिसमें उनके अंगोला के समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी शामिल है। वह इस अफ्रीकी देश की आज़ादी की 50वीं सालगिरह के समारोह में भी शामिल होंगी।





