विश्व

इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भंग की नेशनल असेंबली

jantaserishta.com
3 April 2022 2:00 PM IST
इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भंग की नेशनल असेंबली
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान नेशनल की असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी द्वारा खारिज किए जाने और वोटिंग नहीं कराने के फैसले के खिलाफ पीएमएल-एन और पीपीपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की मरियम नवाज ने कहा कि विपक्ष ने किया सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है. वहीं, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के मुस्तफा नवाज खोखर का कहना है कि उनके वकील कोर्ट पहुंच रहे हैं और मुख्य न्यायाधीश से नोटिस लेने की अपील कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया है. कहा जा रहा है कि 90 दिनों के अंदर चुनाव होंगे.
इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्पीकर के फैसले पर हर पाकिस्तानी को बधाई देता हूं. अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ एक विदेशी साजिश थी. पाकिस्तान को तय करना चाहिए कि उन पर कौन शासन करे. किसी भी विदेशी ताकत को ये तय करने का हक नहीं है. मैंने राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने के लिए लिखा है. लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए. मैं पाकिस्तान के लोगों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करता हूं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story