विश्व

राष्ट्रपति बाइडन ने पेंटागन के शीर्ष पद के लिए राधा आयंगर को किया नामित, गूगल और फेसबुक में दे चुकी हैं सेवा

Subhi
17 Jun 2022 12:46 AM GMT
राष्ट्रपति बाइडन ने पेंटागन के शीर्ष पद के लिए राधा आयंगर को किया नामित, गूगल और फेसबुक में दे चुकी हैं सेवा
x
राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है। वह अभी रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय (पेंटागन) के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है। वह अभी रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्हें अब 'डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट' के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया गया है।

चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, राधा गूगल में विश्वास एवं सुरक्षा के लिए अनुसंधान एवं अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डाटा विज्ञान तथा तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं। वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

यहां उन्होंने उच्च जोखिम/उच्च नुकसान, गंभीर एवं महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए काम किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।


Next Story