अमेरिकी : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए उनके प्रशासन के एक व्यक्ति ने कहा कि 2024 भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक "बड़ा वर्ष" होने जा रहा है।
दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने गुरुवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जी-20 में भारत का नेतृत्व दुनिया में अच्छाई की ताकत के रूप में खड़े होने की अपनी क्षमता को और व्यापक करता है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा साल होने वाला है। बेशक, भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है।
इस साल, संयुक्त राज्य अमेरिका APEC की मेजबानी कर रहा है। जापान G7 की मेजबानी कर रहा है। हमारे पास हमारे बहुत सारे QUAD सदस्य हैं जो नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं और यह हम सभी को अपने देशों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्सुक हैं। जी-20 लीडर्स समिट के हिस्से के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अगले कुछ महीनों में क्या आने वाला है, इसे लेकर हम वास्तव में उत्साहित हैं।
