विश्व

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों में फिर से लॉकडाउन की हो रही तैयारी

Admin4
7 Oct 2020 4:41 PM GMT
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों में फिर से लॉकडाउन की हो रही तैयारी
x

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों में फिर से लॉकडाउन की हो रही तैयारी

दुनियाभर में 200 के करीब देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 10

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|दुनियाभर में 200 के करीब देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 10 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 57 लाख से ज्यादा है। इस बीच दुनिया के कई देशों में कोरोना के सेकेंड वेव ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई देशों ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मार्च महीने में सख्त लॉकडाउन लगाया था। हालांकि कुछ दिशानिर्देशों के साथ उन सब ने सार्वजनिक स्थानों को अनलॉक करना शुरू कर दिया था। अब एक बार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कुछ देशों ने संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन को फिर से लागू करना शुरू कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नेपाल में एक बार फिर से लॉकलाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। नेपाल ने कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। बीते मार्च महीने में नेपाल में भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था।



पेरिस

फ्रांस ने पेरिस में आज से दो सप्ताह के लिए सभी बार और कैफे को बंद करने के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। बीते एक हफ्ते पहले फ्रांस के दूसरे बड़े शहर मार्सिले में बार और रेस्तरां को 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया गया था। लॉकडाउन खत्म करने के बाद यहां भी कोरोना के मामलों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही ये आदेश जारी किए गए हैं।

जर्मनी

जर्मनी में इस साल के अंत तक संगीत समारोहों, खेल कार्यक्रमों और सार्वजनिक समारोहों जैसे सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। 1 अक्टूबर से हाई रिस्क वाले देशों के यात्रियों को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारेंटा करने का नियम बनाया गया है। साथ ही फेस मास्क नहीं पहनने पर जर्मनी में 50 यूरो का जुर्माना भी लगता है।

स्पेन

कोरना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक स्पेन में कोरोना से बचाव के कई ऐहतियात उपाय उठाए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों के लिए कई नियम बनाए गए हैं। साथ ही 6 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को बाहर जाते समय फेस मास्क पहनना आवश्यक बनाया गया है।

इटली

इटली ने सार्वजनिक सभा स्थल जैसे नाइट क्लब और डांस बार बंद कर दिए हैं। बाहर जाने वाले लोगों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने जैसे सख्त दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। यहां 6 साल से अधिक आयु के बच्चों के लिए स्कूल जाने के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।

नीदरलैंड

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नीदरलैंड में भी नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। यहां अधिकारियों ने 29 सितंबर को आदेश दिया गया है कि किसी खेल कार्यक्रम में कोई दर्शक नहीं होना चाहिए। बड़े शहरों और सार्वजनिक स्थानों जैसे बार और रेस्तरां में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।



Next Story