
x
Colombo कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर 'डे-नाइट टेस्ट' मैच की योजना के साथ, द्वीप के क्रिकेट इतिहास में एक नए अध्याय की नींव रखी जा रही है। 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में फ्लडलाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा ने बताया है कि यह प्रोजेक्ट आगामी टी20 विश्व कप की तात्कालिक जरूरतों से कहीं आगे है।
एसएससी टी20 विश्व कप 2026 के पांच मैचों की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में एसएलसी ने फ्लडलाइट प्रोजेक्ट के लिए 1.8 बिलियन रुपये का फंड दिया है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम और आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी खेले जाने हैं। गोदालियाड्डा ने बताया कि दूरदर्शिता यह है कि भविष्य में एसएससी डे-नाइट टेस्ट मुकाबले की मेजबानी करे। पिंक-बॉल मैचों ने विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है, लेकिन श्रीलंका में अभी तक इस तरह का कोई मैच आयोजित नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी देश के पहले डे/नाइट टेस्ट के लिए स्थान होगा।
एसएलसी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) मैदान ट्रेनिंग और मैच आयोजित करने के लिए कुछ दिनों की लीज पर दिया जाएगा। यह उस समझौते का हिस्सा है जिसके तहत बोर्ड ने मैदान को विकसित करने का काम किया है। फ्लडलाइट के अलावा, विकास के पहले चरण में अपग्रेडेड ड्रेसिंग रूम और एक नया वीआईपी एरिया भी शामिल था। दूसरा चरण विश्व कप के बाद शुरू होगा, जिसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब को 30,000 सीटों वाले स्टेडियम में अपग्रेड करने की योजना बना रहा है, जिससे भविष्य में महिलाओं और अंडर-19 टूर्नामेंट जैसे आईसीसी इवेंट्स के लिए बोली लगाते समय श्रीलंका का पलड़ा मजबूत बना रहे। एसएससी के साथ-साथ, सड़क की दूसरी तरफ कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड और पी. सारा ओवल में भी अपग्रेडेशन का काम जारी है। इस बीच, एसएलएस जाफना में एक नया इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड क्रिकेट ग्राउंड बनाने की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।
Tagsश्रीलंका क्रिकेटसिंहली स्पोर्ट्स क्लबएसएससीडे-नाइट टेस्टटी20 विश्व कप 2026फ्लडलाइट प्रोजेक्टसुजीवा गोदालियाड्डाइंटरनेशनल स्टेडियमपल्लेकेले स्टेडियमआर प्रेमदासा स्टेडियमक्रिकेट अपग्रेडेशनपी. सारा ओवलजाफना क्रिकेट ग्राउंडपिंक-बॉल टेस्टक्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





