विश्व

प्रचंड हो सकते हैं नेपाल के नए प्रधानमंत्री

jantaserishta.com
25 Dec 2022 5:46 PM IST
प्रचंड हो सकते हैं नेपाल के नए प्रधानमंत्री
x
काठमांडू (आईएएनएस)| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना है। प्रचंड और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी, केपी ओली के बीच रविवार दोपहर एक बैठक हुई, जिसमें प्रचंड को नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए समझौता हुआ, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
प्रचंड को सीपीएन-यूएमएल के अलावा चार राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने की संभावना है। अगर प्रचंड प्रधानमंत्री होंगे तो सीपीएन-यूएमएल का कोई राष्ट्रपति बनेगा। नेताओं के मुताबिक रविवार देर शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
नेताओं के मुताबिक प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और सीपीएन-यूएमएल को राष्ट्रपति और स्पीकर का पद दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story