
World वर्ल्ड: दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिझिया और खेरसॉन क्षेत्रों में हाल ही में हुए ड्रोन और गोलाबारी हमलों के कारण बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रूस नियंत्रित इन इलाकों में सोमवार को करीब 7 लाख लोगों की बिजली चली गई थी, जिसे मंगलवार को आपात सेवाओं ने बहाल कर दिया।
रूसी ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न इलाकों से आए तकनीकी दलों की मदद से क्षतिग्रस्त सबस्टेशनों की मरम्मत कर बिजली बहाल की गई। ज़ापोरिझिया के रूसी नियुक्त गवर्नर ने बताया कि लगभग 500 बस्तियों में आपूर्ति ठप हो गई थी। खेरसॉन में भी 150 गांवों में अंधेरा छा गया था।
ज़ापोरिझिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की स्थिति ‘काबू में लेकिन जटिल’ बताई गई है। संयंत्र बंद मोड में है और फिलहाल बिजली उत्पादन नहीं कर रहा है।दूसरी ओर, यूक्रेनी शहर सुमी में रूसी हमले में तीन नागरिकों की मौत और 28 घायल होने की खबर है।





