विश्व

9 मिलियन यूक्रेनियन की बिजली बहाल: जेलेंस्की

jantaserishta.com
19 Dec 2022 9:38 AM IST
9 मिलियन यूक्रेनियन की बिजली बहाल: जेलेंस्की
x
कीव, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादीमिर जेलेंक्सी ने घोषणा की कि 16 दिसंबर को बड़े पैमाने पर रूसी मिसाइल हमले के बाद नौ मिलियन नागरिकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राष्ट्र के नाम रविवार शाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, देश के नौ मिलियन नागरिकों की ऊर्जा आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ज्यादातर शहरों में सार्वजनिक परिवहन का सामान्य परिचालन शुरू दिया गया है। उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने यूक्रेन व यहां के नागरिकों की मदद कनने वालों का धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को रूसियों ने 70 क्रूज मिसाइलें और चार गाइडेड एयर-लॉन्च मिसाइलें दागीं। इनमें 60 को यूक्रेनी वायु रक्षा बलों ने मार गिराया।
इसके परिणामस्वरूप जाइटॉमिर, कीव,ख़ारकिव, निप्रॉपेट्रोस और जापोरिज्जि़या में कई ऊर्जा अवसंरचना सुविधाएं और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए।
10 अक्टूबर के बाद से रूस ने 1 हजार से अधिक मिसाइलें और ईरान निर्मित ड्रोन से यूक्रेन पर हमला किया है। हालांकि इनमें से अधिकांश को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
नवंबर के मध्य में सबसे बड़े हमले में 100 से अधिक मिसाइलें दागी गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story