Top News

देशभर में बिजली गुल, ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी

Nil dhankar
10 Dec 2023 12:14 PM IST
देशभर में बिजली गुल, ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी
x

श्रीलंका। श्रीलंका में ट्रांसमिशन लाइन में खराबी के चलते देश भर में बिजली गुल हो गई है। देश के बिजली आपूर्तिकर्ता ने यह जानकारी दी।

देश के बिजली आपूर्तिकर्ता सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) ने कहा कि पूरे देश में बिजली आपूर्ति बहाल करने में कुछ घंटे लगेंगे।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद है। शनिवार शाम करीब पांच बजे बिजली गुल हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Next Story