विश्व

पोप फ्रांसिस को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी: रिपोर्ट

jantaserishta.com
23 March 2025 8:57 AM IST
पोप फ्रांसिस को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी: रिपोर्ट
x
वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वो अस्पताल में डबल निमोनिया का इलाज कराने के लिए पिछले एक महीने से भी अधिक समय से भर्ती थे। यह जानकारी पोप की सेवा में लगी टीम के प्रमुख सर्जियो अल्फिएरी ने दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रविवार को वह घर लौटेंगे।" अल्फिएरी ने शनिवार को गेमेली अस्पताल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "फादर को रविवार को छुट्टी मिल जाएगी। उन्हें कुछ दवाइयां लेनी होंगी। इसके अलावा, उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए दो महीने तक आराम दिया जाएगा।"
पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से अस्पताल में हैं। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के अनुसार, पोप रविवार को अस्पताल की बालकनी से वो श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद, वह कासा सांता मार्टा वापस लौट जाएंगे, जो 2013 के सम्मेलन के बाद से उनका घर बन गया है। वेटिकन प्रेस कार्यालय ने शनिवार को बताया कि 88 वर्षीय पोप रविवार को एंजेलस प्रार्थना के बाद अपने शुभचिंतकों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देंगे।
पोप फ्रांसिस आमतौर पर हर हफ्ते प्रार्थना का नेतृत्व करते हैं, लेकिन पिछले पांच रविवार से उन्होंने ऐसा नहीं किया है। सीएनएन के अनुसार, पोप के रूप में चुने जाने के बाद अस्पताल में ये उनका सबसे लंबा प्रवास रहा है। कई हफ्तों तक न देखे जाने के बाद, वेटिकन ने पोप का एक छोटा ऑडियो संदेश जारी किया और पिछले सप्ताह एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें वे अस्पताल के चैपल में प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे थे।
सीएनएन के अनुसार, पोप को डिस्चार्ज किए जाने की खबर उस समय आई, जब इस सप्ताह वेटिकन ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उनकी सेहत पहले से बेहतर है। पिछले सप्ताह, पोप ने कैथोलिक चर्च के लिए नई तीन साल की सुधार प्रक्रिया को मंजूरी दी थी, जिससे यह साफ संकेत मिला कि अस्पताल में लंबे समय तक रहने के बावजूद वे अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। प्रस्तावित सुधारों में कैथोलिक चर्च में महिलाओं को अधिक जिम्मेदारियां देने और निर्णय लेने में गैर-पादरी सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की बात की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story