विश्व
ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों के अत्याचार माफ करने की अपील करने क्वाराकोश गिरजाघर पहुंचे पोप फ्रांसिस
Rounak Dey
7 March 2021 6:23 PM GMT
![ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों के अत्याचार माफ करने की अपील करने क्वाराकोश गिरजाघर पहुंचे पोप फ्रांसिस ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों के अत्याचार माफ करने की अपील करने क्वाराकोश गिरजाघर पहुंचे पोप फ्रांसिस](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/07/971089--.webp)
x
पोप फ्रांसिस ने रविवार को इराक के ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उन पर किए गए अत्याचार को माफ कर देने की अपील की।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पोप फ्रांसिस ने रविवार को इराक के ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उन पर किए गए अत्याचार को माफ कर देने की अपील की।
पोप ने यह बात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हमले में तबाह कर दिए गए समुदाय के ऐतिहासिक स्थल में गिरजाघरों के भग्नावशेषों के दौरे पर कही।
पोप के पहुंचते ही इराक के क्वाराकोश शहर के गिरजाघरों के घंटे बज उठे। फ्रांसिस ने श्रद्धालुओं से खचाखच भरे गिरजाघर में कहा कि ईसाइयों के लिए माफी एक महत्वपूर्ण शब्द है।
उन्होंने कहा, 'उबरने की राह अब भी थोड़ी लंबी है, लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि कृपया निराश नहीं हों। माफ कर देने की जरूरत है, लेकिन हिम्मत मत हारिए।'
बता दें, इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद क्वाराकोश गिरजाघर का व्यापक रूप से जीर्णोद्धार किया गया है।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story