विश्व

म्यांमार में लगातार फायरिंग की घटना पर पोप फ्रांसिस ने की अपील, कहा खून-खराबे को बंद करे....

Rounak Dey
17 March 2021 1:28 PM GMT
म्यांमार में लगातार फायरिंग की घटना पर पोप फ्रांसिस ने की अपील, कहा खून-खराबे को बंद करे....
x
अब ये बौद्ध हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से भी समन्वय करने की कोशिश कर रहे हैं।

म्यांमार में लगातार फायरिंग की घटना पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने खून-खराबे को बंद करने की अपील की है। पोप ने सैन्य शासन से कहा, 'वह घुटनों पर बैठकर हाथ फैलाकर प्रार्थना करते हैं, हिंसा बंद करें।' इधर म्यांमार के शक्तिशाली बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ने भी प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार और निर्दोष नागरिकों की हत्या रोकने के लिए कहा है।

प्रार्थना सभा के बाद पोप फ्रांसिस ने कहा कि अभी म्यांमार में दुख भरा माहौल है और यहां ज्यादातर युवा लोग देश के लिए अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने व्यापक रूप से प्रसारित एक नन की तस्वीर के संदर्भ में कहा कि मैं भी म्यांमार की सड़कों पर सशस्त्र बलों के सामने घुटने टेकता हूं और प्रार्थना करता हूं, हिंसा बंद होनी चाहिए। मैं भी उस नन की तरह हाथ फैलाता हूं कि संवाद से ही शांति हो सकती है। खून-खराबे से कुछ हासिल नहीं हो सकता।

म्यामांर के बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ने लोकतंत्र प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार की निंदा की है। साथ ही सैन्य शासन से निर्दोषों को मारा जाना बंद करने की अपील की है। बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ने इस संबंध में धार्मिक मामलों के मंत्री से वार्ता के बाद अंतिम बयान जारी करने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार के इतिहास में बौद्ध भिक्षुओं का लंबा भगवा क्रांति का इतिहास रहा है। इनके द्वारा 2007 में सैन्य शासन के खिलाफ लंबा संघर्ष किया गया था। अब ये बौद्ध हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से भी समन्वय करने की कोशिश कर रहे हैं।


Next Story