विश्व

पाकिस्तान में तेजी से बदल रहा सियासी घटनाक्रम, इमरान खान ने मान ली हार! मंत्री छोड़ गए 'मैदान'

jantaserishta.com
9 April 2022 7:24 PM IST
पाकिस्तान में तेजी से बदल रहा सियासी घटनाक्रम, इमरान खान ने मान ली हार! मंत्री छोड़ गए मैदान
x

नई दिल्ली: नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने से स्पीकर असद कैसर ने इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इमरान खान के साथ थोखा नहीं कर सकता.

पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि नेशनल असेंबली में बहस अवैध है. उन्होंने कहा कि रात 9 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाना आज मतदान न करने की स्पष्ट मंशा को दर्शाता है. प्रधानमंत्री इमरान खान और स्पीकर की मिलीभगत स्पष्ट है.
पाकिस्तान नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा है कि ऐसा लगता है कि इमरान खान और उनके साथी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने पर तुले हुए हैं. इतिहास उन्हें एक धोखेबाज के रूप में याद रखेगा, जिसने बार-बार और बिना किसी दंड के संविधान का उल्लंघन किया. शाहबाज ने कहा कि क्या उसका अहंकार पूरे देश से बड़ा है?
फवाद चौधरी के बाद अब शाह महमूद कुरैशी ने भी अपना ट्विटर बायो बदल दिया है. शाह महमूद कुरैशी ने ट्विटर पर खुद को पूर्व विदेश मंत्री बताया है. बता दें कि इससे पहले फवाद चौधरी ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला था. उन्होंने खुद को पूर्व सूचना मंत्री बताया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story