विश्व

पुलिस ने रोमा समुदाय के एक किशोर पर चलाई गोली, थेसालोनिकी में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे लोग

Subhi
6 Dec 2022 2:00 AM GMT
पुलिस ने रोमा समुदाय के एक किशोर पर चलाई गोली, थेसालोनिकी में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे लोग
x

ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े शहर, थेसालोनिकी में सोमवार को एक रोमा समुदाय के एक 16 वर्षीय लड़के को पुलिस द्वारा गोली मारने के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़का कथित तौर पर एक गैस स्टेशन पर अपनी पिकअप ट्रक में गैस भराकर बिना भुगतान किए चला गया। एक गैस स्टेशन कर्मचारी द्वारा 20 यूरो (21 डॉलर) के बकाया बिल की सूचना देने के बाद मोटरसाइकिल गश्ती दल के अधिकारियों ने किशोरी के पिकअप ट्रक का पीछा किया।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, जिसे 16 वर्षीय लड़का चला रहा था, लेकिन पुलिस के आदेश को लड़के न अनसुना कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने गोली चली दी। गोली लगने के बाद 16 वर्षीय लड़के का थेसालोनिकी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। उत्तरी शहर की पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर सिर में गोली मारने वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाए आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड

बता दें कि सोमवार रात मध्य थेसालोनिकी में वामपंथी और अराजकतावादी समूहों द्वारा आयोजित एक विरोध मार्च में लगभग 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई। कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का सहारा लिया। मार्च खत्म होने के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी पुलिस ने एक रोमा समुदाय के व्यक्ति को गोली मार दी थी, इस घटना के बाद भी काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

ग्रीस अधिकारियों करते हैं रोमा समुदाय के साथ भेदभाव: मानवाधिकार कार्यकर्ता

ग्रीस में रोमा समुदाय के सदस्य और मानवाधिकार कार्यकर्ता अक्सर ग्रीक अधिकारियों पर रोमा समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हैं। हाल के वर्षों में पुलिस के साथ टकराव के दौरान कई रोमा पुरुषों को गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि किशोरी को गोली मारने के संदेह में गिरफ्तार 34 वर्षीय अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और आंतरिक जांच चल रही है।

Next Story