विश्व
चीन में स्कूली छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मारी गोली
Rounak Dey
23 Jan 2021 9:40 AM GMT
![चीन में स्कूली छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मारी गोली चीन में स्कूली छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने मारी गोली](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/01/23/919347-105.webp)
x
चीन के कुनमिंग शहर में चाकू से सात लोगों को घायल कर छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी।
चीन के कुनमिंग शहर में चाकू से सात लोगों को घायल कर छात्र को बंधक बनाने वाले हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह ढेर हो गया, बंधक बनाए गए बच्चे को बचा लिया गया। 56 वर्षीय हमलावर वांग को शुक्रवार को उस समय गोली मार दी गई, जब उसने छात्र को बंधक बनाकर चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया। घटना में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घायल होने वालों में सभी छात्र थे या नहीं। घायलों में एक की बाद में मौत हो गई।
इस घटना का पुलिस ने वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह छात्र के गले पर चाकू रखा हुआ था। पुलिस ने उसके सिर पर गोली मारी। हमलावर को गोली मारते ही उसके चंगुल में फंसा छात्र भाग निकला। पुलिस ने उसको अपनी सुरक्षा में ले लिया। हमलावर ने किस उद्देश्य से यह वारदात की, इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चीन में चाकू से हमला करने की घटनाएं होती रहती हैं। हमलावार अक्सर प्राइमरी या मिडिल स्कूलों के बच्चों को अपने हमले का शिकार बनाते हैं। ये हमलावर निहत्थे नागरिकों पर भी वार करते हैं।
Next Story