विश्व

रूस में पुलिस ने एक और खोजी मीडिया संस्थान के प्रधान संपादक के घर पर मारी छापा

Neha Dani
28 July 2021 10:30 AM GMT
रूस में पुलिस ने एक और खोजी मीडिया संस्थान के प्रधान संपादक के घर पर मारी छापा
x
इससे पहले 'वी टाइम्स' और 'मेडुज़' नाम के मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया गया था।

रूस में पुलिस ने एक खोजी मीडिया संस्थान के प्रधान संपादक के घर पर छापा मारा है। इस मीडिया संस्थान को कुछ दिन पहले ही 'विदेशी एजेंट' घोषित किया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई सितंबर में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले स्वतंत्र मीडिया संस्थानों पर दबाव बढ़ाने के कदम के तौर पर देखी जा रही है।

'द इंसाइडर' समाचार वेबसाइट के प्रधान संपादक रोमन डोब्रोखोतोव ने बुधवार सुबह ट्विटर पर कहा कि पुलिस उनके घर पहुंची है और लगता है कि उन्होंने छापा मारा है।
राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले कानूनी सहायता समूह 'ओवीडी-इंफो' ने कहा कि डोब्रोखोतोव की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया था कि पुलिस ने छापा मारा है। 'ओवीडी-इंफो' ने बताया कि प्रधान संपादक के घर के लिए एक वकील भेजा गया है।
हाल के महीनों में सरकार ने कई स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को 'विदेशी एजेंट' घोषित किया है। इससे पहले 'वी टाइम्स' और 'मेडुज़' नाम के मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया गया था।

Next Story