विश्व

पुलिस को मिले 2000 अश्लील वीडियो, होमस्टे मालिक को दबोचा गया

jantaserishta.com
7 March 2022 11:34 AM IST
पुलिस को मिले 2000 अश्लील वीडियो, होमस्टे मालिक को दबोचा गया
x

नई दिल्ली: एक शख्‍स पर आरोप है कि उसने 2000 से ज्‍यादा लोगों के प्राइवेट पलों के वीडियो और फोटो जासूसी कर रिकॉर्ड कर लिए. ये शख्‍स ऑनलाइन कंपनी Airbnb का होस्‍ट बताया जा रहा है.

Airbnb एक अमेरिकी कंपनी है, जो लोगों को छुट्टियों के दौरान होम स्‍टे उपलब्‍ध करवाती है और टूरिज्‍म से जुड़ी एक्टिविटी करवाती है. आरोपी ने अपने गेस्‍ट की जासूसी की और उनके प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड कर लिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं Airbnb ने भी उसकी प्रॉपर्टी को अपनी साइट से बैन कर दिया है. ये शख्‍स अमेरिका के टेक्‍सॉस में रहता है.
मेट्रो की खबर के मुताबिक, इस शख्‍स की पहचान 54 साल के जय एली (Jay Allee) के तौर पर हुई है. उसने कमरे के अंदर उसने सीक्रेट कैमरा सेटअप किया था.
उसने इस डिवाइस को ऑनलाइन तलाश किया था. पुलिस को आरोपी के पास से कैमरा, लैपटॉप, टैबलेट और फोन बरामद हुए हैं. वहीं पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी एक साल से लोगों की रिकॉर्डिंग कर रहा था.
17 साल की बियांका भी Airbnb के इस होमस्‍टे में रुकी थी. उन्‍होंने वहां रुकने की स्थिति को हॉरर मूवी जैसा अनुभव बताया. आरोपी एली को पुलिस ने पहली बार नवम्‍बर में गिरफ्तार किया था. तब उन पर 4 मामलों में आरोपी बनाया गया था. लेकिन अब उन पर 15 मामलों में मुकदमा दायर किया गया है.
उन पर आरोप है कि उन्‍होंने लोगों की प्राइवेसी का हनन किया, साथ ही लोगों की भावनाओं को आघात पहुंचाया. हालांकि, एली के वकील ने अपने क्‍लाइंट को निर्दोष बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story