विश्व

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बच्चों को शराब परोसने और यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप

jantaserishta.com
14 Oct 2021 2:23 PM IST
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बच्चों को शराब परोसने और यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला.

नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) की रहने वाली एक 47 वर्षीय महिला पर एडल्ट पार्टी (Adult Party) आयोजित करने का आरोप लगा. महिला इस एडल्ट पार्टी में अपने 15 वर्षीय बेटे के दोस्तों को बुलाती थी. जहां वह उन्हें शराब परोसती और यौन संबंध (Sexual Relations) बनाने के लिए प्रेरित करती. फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, शैनन ओ-कॉनर नाम की महिला अपने घर में एडल्ट पार्टी पार्टी ऑर्गनाइज करती थी. इस पार्टी में वह अपने बेटे के किशोर दोस्तों को बुलाती थी, जिसमें लड़के-लड़कियां दोनों शामिल होते थे. आरोप है कि पार्टी में वह उन्हें शराब पिलाती और यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करती.
दावा किया गया कि वह उनको संबंध बनाते देख काफी खुश होती और उन दृश्यों को एन्जॉय करती थी. महिला की एडल्ट पार्टी में बच्चे ज्यादा शराब पीकर उल्टियां करते थे और बेहोश हो जाते थे. महिला अपने बेटे को भी इस पार्टी में शामिल करती थी.
वह अपने और दूसरे बच्चों के घरवालों से छुपाकर ऐसी पार्टियां करती थी. उसने अपने पति को भी इसकी भनक नहीं लगने दी. महिला बच्चों से पार्टी के बारे में किसी को न बताने का दबाव डालती थी. आरोप है कि वह उन्हें मारती भी थी.
फिलहाल महिला की हरकत के बारे में पता चलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर 39 आपराधिक मामले दर्ज किये गए हैं, जिसमें यौन उत्पीड़न से लेकर नाबालिगों को शराब पिलाना शामिल है. दोष सिद्ध होने पर उसे कड़ी सजा का सामना करना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story