विश्व

पुलिस ने मॉडल को किया गिरफ्तार, टॉपलेस होना पड़ा भारी

jantaserishta.com
4 July 2022 1:25 PM IST
पुलिस ने मॉडल को किया गिरफ्तार, टॉपलेस होना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दो नाबालिग बच्चों के सामने पूल पार्टी के दौरान एक मॉडल टॉपलेस हो गईं. खास बात यह है कि वह इस दौरान सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं. मामले को लेकर शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है.

मामला अमेरिका के जॉर्जिया के LaGrange का है. 30 साल की काइली स्ट्रिकलैंड को टॉपलेस देख एक व्यूअर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया.
काइली अपने टिकटॉक पेज से लाइव स्ट्रीम कर रही थीं. यहां उन्हें 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. लाइव में वह एक महिला और दो बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में दिखती हैं.
लाइव स्ट्रीम के दौरान दोनों बच्चे कैमरा पर ही देख रहे थे. दावा है इसी दौरान काइली ने बिकिनी उतार दिया. अब उन पर इलेक्ट्रिक पॉर्नोग्राफी और चाइल्ड एक्सप्लोइटेशन का मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद काइली ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट कर लिया है.
बाद में काइली ने एक वीडियो अपलोड कर खुद का बचाव किया. उन्होंने दावा किया कि पूल पार्टी में उनके पहुंचने से पहले ही दोनों लड़कों ने टकीला के शॉट्स पी रखे थे. काइली ने कहा- दूसरों के बच्चों की देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है, वह भी तब जब उनके पैरेंट्स वहीं मौजूद थे.
पाइक काउंटी शेरिफ के ऑफिस के प्रवक्ता ने कहा- काइली के पाइक काउंटी में होने की जानकारी मिली थी, जहां उन्होंने नाबालिग बच्चों को खास मतलब के लिए उत्तेजक तरीके से अपनी छाती दिखाई. वह तब सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं.
प्रवक्ता ने आगे कहा- मामला सामने आने बाद जांचकर्ता ट्रूप काउंटी शेरिफ के ऑफिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. ट्रूप काउंटी शेरिफ के जेम्स वुड्रूफ ने कहा- हम इस बात को समझते हैं कि इस वीडियो की वजह से लोगों को परेशानी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story