विश्व

पुलिस का कारनामा: महिला को बिना कपड़ों के खड़ा किया, अदालत का आया ये फैसला

jantaserishta.com
14 Dec 2021 4:38 PM IST
पुलिस का कारनामा: महिला को बिना कपड़ों के खड़ा किया, अदालत का आया ये फैसला
x
अश्वेत महिला से पुलिस ने बदसलूकी की.

नई दिल्ली: अमेरिका में एक अश्वेत महिला से पुलिस ने बदसलूकी की. जिसको लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महिला को 2.9 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये) बतौर हर्जाना देने का फैसला सुनाया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

दरअसल, ये मामला अमेरिका के शिकागो (US, Chicago) का है. जहां साल 2019 में एक अपराधी की तलाश में कुछ पुलिस अधिकारी अश्वेत महिला अंजनेट यंग (Anjanette Young) के घर में जबरन घुस आए थे. अंजनेट एक सोशल वर्कर हैं.
तलाशी के दौरान पुलिस ने की बदसलूकी
उस वक्त यंग कपड़े चेंज कर रही थी. पुलिस ने उसे ऐसे ही बिना कपड़ों के खड़ा रखा और हथकड़ी पहना दी. हथकड़ी पहनाकर उससे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की. हद तो तब हो गई जब पता चला कि पुलिस जिस अपराधी को खोज रही थी, वह अंजनेट के यहां नहीं बल्कि पड़ोस के घर में रहता था. इस घटना से अंजनेट यंग ने खुद को बेहद अपमानित महसूस किया.
22 करोड़ हर्जाना देने का फैसला
इसको लेकर अंजनेट यंग ने फरवरी 2021 में एक मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और उसे अपमानित किया. मुकदमे में यंग ने 12 पुलिसवालों को प्रतिवादी बनाया.
अब मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस मुखबिर की सूचना को वेरीफाई कराने में नाकाम रही और महिला को बेवजह अपमान और उत्पीड़न झेलना पड़ा. कोर्ट ने महिला को पुलिस की बदसलूकी के लिए 2.9 मिलियन डॉलर बतौर हर्जाना देने का फैसला सुनाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story