विश्व

पुलिस को सफलता, हत्या के प्रयास के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 July 2026 9:24 AM IST
पुलिस को सफलता, हत्या के प्रयास के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि भागने का प्रयास कर रहे उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों पर 7 जुलाई 2026 को आर्य नगर में अभिषेक नामक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्तौल, एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को अभिषेक ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 7 जुलाई को जब वह आर्य नगर से गुजर रहा था, तभी चार लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में कई पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।
सीओ सिटी के अनुसार, 11 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित दो आरोपी बेटी की पुलिया के पास मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान रात को एक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरा आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अभिषेक पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घायल आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सुमित पुत्र मोती सिंह, निवासी लाइनपार के रूप में हुई है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story