
x
World वर्ल्ड: पोलैंड सरकार ने 2024 में वारसॉ के एक प्रमुख शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग के पीछे रूसी गुप्त एजेंसियों की भूमिका की बात सामने आने के बाद, क्राको स्थित रूसी Consulate को बंद करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद रूस और पोलैंड के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों में और गिरावट आई है।
पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि देश को पूरा विश्वास है कि यह घटना रूस की खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई साजिश थी। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की ने कहा कि रूस को 30 दिनों के भीतर क्राको स्थित एम्बेसी खाली करना होगा।
वहीं, रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पोलैंड पर ‘रूस विरोधी मानसिकता’ फैलाने का आरोप लगाया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव और रूसी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि रूस इस कदम का “उचित जवाब” देगा।
Tagsपोलैंडरूससाजिशpolandrussiaconspiracyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





