विश्व

पीएम शेर बहादुर देउबा ने जीता विश्वास मत

Deepa Sahu
18 July 2021 10:12 PM IST
पीएम शेर बहादुर देउबा ने जीता विश्वास मत
x
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 163 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया। मालूम हो कि नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद देउबा को प्रधानमंत्री बनाया गया था। एक हफ्ते पहले ही उन्‍होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। देउबा भारत समर्थक माने जाते हैं। यही वजह है कि उनके पीएम बनने से भारत से रिश्‍तों में मजबूती आने की उम्‍मीद की जा रही है।



Next Story