विश्व

UN से पीएम मोदी ने दिया संदेश- योग का मतलब जोड़ना

Shreya
22 Jun 2023 6:03 AM GMT
UN से पीएम मोदी ने दिया संदेश- योग का मतलब जोड़ना
x

उन: आज दुनियाभर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 180 देशों के प्रतिनिधियों ने योगा।

PM की अगुवाई में 180 देशों के प्रतिनिधि करेंगे योग

आज दुनियाभर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। PM Modi की अगुवाई में 180 देशों के प्रतिनिधि योग करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर भारी भीड़

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए बकरार हैं।

मोदी-मोदी के नारे से गूंजा न्यूयॉर्क

पीएम मोदी के नेतृत्व में योग कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय' और मोदी-मोदी के नारे लगाए।

'हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं'

न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासी इंदु जायसवाल ने कहा कि 'हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। हम दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि योग कितना जरूरी है। यह एक महान अवसर है जिसने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है'।

मोदी फैन हुए तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज इस मौके पर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां आकर बेहद उत्साहित हूं। हजारों लोग यहां हैं। मैं आज पीएम मोदी को फॉलो करूंगा और यहां योग करूंगा। इस बार यह वास्तव में बहुत बड़ा और अद्भुत होने वाला है।

PM Modi ने दुनिया से 180 देशों से यूएन पहुंचे लोगों का धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने यूएन में पहुंचे 180 देशों के लोगों को धन्यवाद करते हुए कहा, 'मैं आने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है और हम सभी को यहां लाने का एक अद्भुत कारण है - योग। योग का अर्थ है जोड़ना! तो, आपका एक साथ आना योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।

Next Story