विश्व

G-7 summit में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, कनाडा से मिला विशेष आमंत्रण

Harrison
6 Jun 2025 10:13 PM IST
G-7 summit में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, कनाडा से मिला विशेष आमंत्रण
x
Canadian कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-17 जून को कनाडा के कैनानास्किस में जी-7 शिखर बैठक में भाग लेंगे। कनाडा के पीएम मार्क जे कार्नी ने उन्हें आमंत्रित किया जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात संभावित है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। 2019 से मोदी जी-7 की बैठकों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं।
इस महीने की 15-17 जून के बीच कनाडा के कैनानास्किस में दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के संगठन जी-7 की शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के नए पीएम मार्क जे कार्नी ने पीएम मोदी को शुक्रवार को फोन पर बात की और उन्हें आमंत्रित किया।
पीएम मोदी ने सहर्ष उनका आमंत्रण स्वीकार किया सोशल मीडिया के जरिए बैठक में हिस्सा लेने की सूचना दी। बैठक के दौरान पीएम मोदी और पीएम कार्नी के बीच मुलाकात भी होगी। यह बैठक तकरीबन दो वर्षों से दोनो देशों के रिश्तों में आये तनाव को खत्म कर सकता है। इसके पहले पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में कनाडा की यात्रा की थी।
वर्ष 2019 से जी-7 की हर बैठक में पीएम मोदी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता रहा है और वह हर बार इसमें हिस्सा भी लेते रहे हैं। एक दिन पहले तक कांग्रेस की ओर से मुद्दा बनाया जा रहा था कि भारत को आमंत्रित नहीं किया गया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Next Story