विश्व

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों से की मुलाकात

Nilmani Pal
25 Jun 2023 1:23 AM GMT
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों से की मुलाकात
x

मिस्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहले काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। वही मिस्र में भारतीय समुदाय संघ की अध्यक्ष दीप्ति सिंह ने कहा, हम सभी काहिरा में पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। लगभग 300-350 लोगों को आज प्रधानमंत्री से मिलने के लिए यहां आमंत्रित किया गया है। वहीं, दो दशकों से मिस्र में रह रहीं तोरल मेहता कहती हैं, आज हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि हम मिस्र की धरती पर पीएम मोदी को देखने जा रहे हैं।

मैं लंबे समय से यहां रह रही हूं। यह मेरे और मेरे देश के लिए बहुत अच्छा है। मोदी जी के यहां आने से धरती पर दोनों देश एक साथ आए हैं। एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा, अगर फिल्म स्टार और पीएम मोदी को हमारे सामने खड़ा कर देंगे तो पीएम मोदी की तरफ भांगेंगे। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। काहिरा में भारतीय डायस्पोरा के सदस्य अमरनाथ दास कहते हैं, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।


Next Story