विश्व

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात

SHIDDHANT
16 Jun 2026 11:38 PM IST
G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात
x
Evian इवियन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 समिट के इवियन आउटरीच सत्र के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से इवियन G7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। भारत मिस्र के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही मित्रता को महत्व देता है।”
यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब भारत और मिस्र के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की संभावना जताई जा रही है। भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और हाल के वर्षों में दोनों देशों ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है।
Next Story