विश्व

PM मोदी जी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना

Subhi
21 Nov 2025 9:04 AM IST
PM मोदी जी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हुए। यहां पर 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक आयोजित हो रहे 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।

दरअसल, विकासशील देशों में आयोजित होने वाला ये लगातार ये चौथा जी20 शिखर सम्मेलन है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे।

वहीं, दूसरा सत्र एक गतिशील विश्व- जी20 का योगदान है, जिसका उद्देश्य आपदा जोखिम में कमी, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालना है। तीसरे सत्र का विषय सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायोचित भविष्य है। इन तीनों सत्रों को पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं।


Next Story