विश्व

पीएम इमरान खान इस बार गणित में उलझे, लड़खड़ाती जुबान से भारत की आबादी को बताया 1 अरब 300 करोड़, देखें वीडियो

Kunti Dhruw
1 Aug 2021 6:48 PM GMT
पीएम इमरान खान इस बार गणित में उलझे, लड़खड़ाती जुबान से भारत की आबादी को बताया 1 अरब 300 करोड़, देखें वीडियो
x
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह साबित कर दिया कि उनका भूगोल ही नहीं गणित भी कमजोर है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह साबित कर दिया कि उनका भूगोल ही नहीं गणित भी कमजोर है। जापान और जर्मनी को पड़ोसी देश बताने वाले इमरान खान ने इस बार भारत की आबादी को 1 अरब 300 करोड़ बता दी है। दरअसल, सोशल मीडिया इमरान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत की आबादी को 1 अरब 300 करोड़ बताते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में क्रिकेट की बात करते हुए इमरान खान कह रहे हैं कि क्रिकेट में दो वर्ल्ड कप हैं। एक वनडे क्रिकेट का दूसरा टेस्ट क्रिकेट का। 40 से 50 लाख की आबादी ने हिन्दुस्तान जिसकी आबादी 1 अरब 300 करोड़ है, उनको उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चैंपियनशि हरा दी। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब इमरान खान अपने जनरल नॉलेज को लेकर भद्द पिटे हैं।


इससे पहले साल 2019 में ईरान दौरे के समय तेहरान में मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने जापान और जर्मनी को पड़ोसी देश बता दिता दिया था। पाकिस्तान के पीएम ने कहा था कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी और जापान के हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, लेकिन उसके कुछ सालों बाद दोनों देशों ने बॉर्डर पर संयुक्त व्यापार करने का फैसला लिया। महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने इमरान खान के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था.


हकीकत ये है कि जापान एशिया में तो जर्मनी यूरोपियन कंट्री में आती है और दोनों देशों के बीच की दूरी हजारों किमी है। तब इमरान खान को पाकिस्तान में भी अपनी नासमझी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खान ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि खान ने पाकिस्तान को हंसी का पात्र बना दिया है।
Next Story