विश्व

प्‍लास्टिक पर पाबंदी! जानें क्या है नए नियम

jantaserishta.com
1 Aug 2023 8:35 AM IST
प्‍लास्टिक पर पाबंदी! जानें क्या है नए नियम
x
शहर में रेस्तरां और डिलीवरी सेवाओं को टेकआउट और डिलीवरी ऑर्डर में प्लास्टिक के बर्तन, मसाला पैकेट, नैपकिन या अतिरिक्त कंटेनर प्रदान करने की अनुमति नहीं है...
न्यूयॉर्क: अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में टेकआउट ऑर्डर में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगा दी गई है। सोमवार से लागू नए नियमों के तहत, शहर में रेस्तरां और डिलीवरी सेवाओं को टेकआउट और डिलीवरी ऑर्डर में प्लास्टिक के बर्तन, मसाला पैकेट, नैपकिन या अतिरिक्त कंटेनर प्रदान करने की अनुमति नहीं है, जब तक कि ग्राहक इनकी मांग न करें। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां अब ग्राहक के अनुरोध के बिना खुद प्लास्टिक के कंटेनर, चाकू और कांटे, मेयो के पैकेट, ड्रेसिंग, साथ ही केचप को शामिल नहीं करेंगे।
प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने "स्किप द स्टफ" कानून पर हस्‍ताक्षर किया था। नियमों के लिए चेतावनी की अवधि अगले साल 30 जून को समाप्त हो जाएगी। फिर उल्लंघन के लिए जुर्माना जारी किया जाएगा।
प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंड का सामना करना पड़ेगा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल की उपभोक्ता और श्रमिक सुरक्षा समिति द्वारा उद्धृत आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल 320 मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, इसमें से 95 प्रतिशत एकल-उपयोग प्लास्टिक होता है और केवल 14 प्रतिशत का पुनर्चक्रण किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story