विश्व

लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला...वायरल हो रहा यह VIDEO आप भी देखिए

jantaserishta.com
24 Sept 2026 1:30 PM IST
लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला...वायरल हो रहा यह VIDEO आप भी देखिए
x
मचा हड़कंप.
काठमांडू: पश्चिमी नेपाल के डोल्पा जिले स्थित जुफल एयरपोर्ट पर गुरुवार को सीता एयर का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला टायर निकल गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल राज गिरी ने कहा, "विमान में 13 यात्री और तीन क्रू मेंबर समेत कुल 16 लोग सवार थे। सुबह करीब 8:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान की दाहिनी ओर का पिछला टायर निकल गया। सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित हैं।"
गिरी के अनुसार, यात्रियों में फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम जैसे देशों के सात विदेशी नागरिक और छह नेपाली नागरिक शामिल थे। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विमान का पिछला टायर निकलते और ढलान पर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहा है।
यह विमान पहले दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज एयरपोर्ट से उड़ा था और जुफल एयरपोर्ट जा रहा था। डोल्पा नेपाल के दूर-दराज जिलों में से एक है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ा है।
गिरी ने कहा, "विमान की हालत की जांच के लिए एक टेक्निकल टीम के आने के बाद ही विमान के बारे में जरूरी फैसले लिए जाएंगे।" नेपाल के पहाड़ी इलाके काफी मुश्किल भरे हैं और हाल के वर्षों में यहां कई हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे अक्सर देश के एविएशन सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल उठते रहे हैं।
24 जुलाई, 2024 को काठमांडू में सौर्या एयरलाइंस क्रैश हुआ था, जिसमें सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने विमान संचालन, उड़ान की तैयारी, कार्गो हैंडलिंग और रेगुलेटरी निगरानी में बड़ी कमियों को उजागर किया, जिससे नेपाल में एविएशन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़े सवाल खड़े हुए। यूरोपीय संघ ने 2013 से नेपाल को अपनी एविएशन सेफ्टी लिस्ट में रखा है, जिससे नेपाली एयरलाइंस को ईयू एयरस्पेस में उड़ान भरने से रोका गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story