विश्व

प्लेन झील में डूबा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
6 Nov 2022 2:58 PM IST
प्लेन झील में डूबा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो, एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया.
नई दिल्ली: तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 49 यात्री सवार थे. दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया. अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
तंजानिया के लेक विक्टोरिया में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें अब तक 23 लोगों के बचाए जाने की खबर है.
बीबीसी न्यूज अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक, मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे विमान में 49 यात्री सवार थे और अब तक 23 को बचा लिया गया है.
तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया. प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story