विश्व
उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, एक घायल
Rounak Dey
28 March 2021 12:30 PM IST

x
घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
एरिजोना जा रहा एक छोटा विमान उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विमान ने सोनोरा के हर्मोसिलो से उड़ान भरी थी और इसे एरिजोना जाना था। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मृतकों में सोनोरा राज्य के सरकारी आर्थिक विकास अधिकारी लियोनार्दो सिस्कोमानी शामिल हैं। हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। राज्य अभियोजन कार्यालय ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Next Story





