विश्व
समुद्र में गिरा विमान, 2 मासूम बच्चों समेत सभी 6 लोगों की मौत
jantaserishta.com
25 Nov 2026 11:42 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: अमेरिका के मिसिसिपी में हॉर्न आइलैंड के पास एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि की. एजेंसी के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने विमान के ढांचे के अंदर सभी छह लोगों के शव बरामद किए. इसके बाद सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया.
हादसे के वक्त विमान में चार अडल्ट्स और 8 से 10 साल की उम्र के दो बच्चे सवार थे. यह सेसना सेंटूरियन 210 विमान था, जो मंगलवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अमेरिकी कोस्ट गार्ड को दोपहर करीब 3:45 बजे विमान से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का विमान से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद कोस्ट गार्ड को अलर्ट किया गया.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसे के बाद तलाशी अभियान में जुटी टीमों को घटनास्थल से तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला था. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज (MDMR) के गोताखोरों ने विमान के ढांचे के अंदर सभी छह लोगों के शव खोज निकाले. एजेंसी ने बताया कि सभी लोगों के शव मिलने के बाद तलाशी अभियान पूरा कर लिया गया.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सेसना 210 विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था. उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद विमान मिसिसिपी के पस्कागौला के दक्षिण में लगभग 8,800 फीट की ऊंचाई पर था. इसके बाद विमान अचानक तेजी से समुद्र की ओर नीचे गिरने लगा.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, विमान आखिरी पलों में करीब 18,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आ रहा था. उस समय उसकी गति 200 मील प्रति घंटे से ज्यादा थी. इसके बाद विमान का ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





