विश्व

‘एयर शो’ के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Rani Sahu
12 Sept 2023 4:54 PM IST
‘एयर शो’ के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
x
बुडापेस्ट । मध्य हंगरी में एक ‘एयर शो’ के दौरान करतब दिखाते हुए छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फेजर काउंटी में बोर्गोंड ‘एयर शो’ में यह भीषण दुर्घटना स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर हुई और इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सकता है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पायलट और यात्री की मौत हो गई जिनकी उम्र क्रमश: 67 और 37 वर्ष थी। दुर्घटना के बाद जिस जगह विमान गिरा वहां मौजूद एक कार इसकी चपेट में आ गई और उसमें आग लगाने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। दुर्घटना के ऑनलाइन वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि हवाई करतब दिखाते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने बाकी शो को रद्द कर दिया।
Next Story