विश्व

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में विमान दुर्घटना, हादसे के शिकार हुए 5 लोग, 4 की मौत, 1 घायल

Gulabi
14 Nov 2021 2:22 PM GMT
अमेरिका के मिशिगन प्रांत में विमान दुर्घटना, हादसे के शिकार हुए 5 लोग, 4 की मौत, 1 घायल
x
अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक विमान दुर्घटना

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक यात्री घायल हो गया है। हादसा शनिवार को बीवर द्वीप पर हुआ। डब्ल्यूपीबीएन-टीवी ब्रॉडकॉस्टर ने रविवार को चार्लेवोइक्स काउंटी शेरिफ कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी। विमान में पांच लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब विमान वेल्के हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Next Story