विश्व

अमेरिका में पिज्जा दुकान का मालिक करता था पाकिस्तान को राइफलों की सप्लाई, हो सकती है 10 साल की सजा

Rounak Dey
17 July 2021 3:15 PM IST
अमेरिका में पिज्जा दुकान का मालिक करता था पाकिस्तान को राइफलों की सप्लाई, हो सकती है 10 साल की सजा
x
दोनों ही हथियार तस्करों को अमेरिकी कानून के अनुसार दस साल तक की सजा हो सकती है।

अमेरिका में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक पाकिस्तानी और उसके साथी ने अपने देश में हथियार भेजने के संबंध में अपराध स्वीकार किया है। न्याय विभाग के अनुसार मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला 35 वर्षीय अशफाक मलिक अपने साथी 22 वर्षीय वलीद आफताब के साथ यहां पिज्जा की दुकान चलाते थे। अमेरिकी पुलिस ने इन दोनों को दिसंबर 2014 में पकड़ा था। इनके द्वारा करीब 48 से ज्यादा एआर-15 सेमी आटोमेटिक राइफल और उनकी मैगजीन व पुर्जे अवैध रूप से पाकिस्तान भेजे गए थे।

अभियोजक के अनुसार अशफाक और उसका साथी दोनों मार्लबोरो में पिज्जा की दुकान के मालिक थे। उनका दूसरा घर पाकिस्तान के लाहौर में था। ये दोनों वर्जीनिया से हथियार अपने नाम से खरीदते थे। कहीं-कहीं उसने गलत जानकारियां देकर भी हथियार खरीदे। बाद में इन हथियारों को पाकिस्तान भेज देते थे। इसके लिए उन्होंने निर्यात संबंधी व्यवस्था में भी सेंध लगा ली थी। अभियोजक के अनुसार, दोनों ही हथियार तस्करों को अमेरिकी कानून के अनुसार दस साल तक की सजा हो सकती है।


Next Story